अजब गजब: 12 साल से सिर्फ 30 मिनट सोता आ रहा है ये शख्स, बिना थकान के कॉफी और एक्सरसाइज से लेता है मदद

12 साल से सिर्फ 30 मिनट सोता आ रहा है ये शख्स, बिना थकान के कॉफी और एक्सरसाइज से लेता है मदद
  • एक दिन में 30 मिनट सोता था आदमी
  • डॉक्टरों का क्या कहना है इस पर?
  • और बच्चों को भी देता था क्लासेज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में बहुत से अजीबोगरीब लोग पाए जाते हैं। जिसमें से आज एक के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। जो सिर्फ 30 मिनट सोकर अपने सारे काम निपटाता है। जापान का एक शख्स है जो 12 सालों से सिर्फ 30 मिनट ही सोता आ रहा है। 40 साल के डायसूको होरी नाम के एक आदमी का कहना है कि उन्होंने अपने शरीर और दिमाग को अपने हिसाब से ट्रेन कर दिया है। उन्हें इससे ज्यादा नींद की अब जरूरत भी नहीं पड़ती है। उन्होंने अपनी कम सोने की क्षमता को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत की है।

कौन है वो शख्स?

होरी एक बिजनेसमैन है। वे एक हफ्ते के16 घंटों को एक्सरसाइज करने में व्यतीत करते हैं। साउथ चीन मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, होरी ने कम सोने की आदत करीब 12 साल पहले ही डाल ली थी। उन्होंने साल 2016 में जापान शॉर्ट स्लीपर्स ट्रेनिंग एसोसिएशन की भी शुरूआत की थी। यहां वे लोगों को कम सोने की प्रेक्टिस करवाते थे साथ ही लोगों को हेल्थ और नींद से जुड़ी क्लासेज देते थे।

कितने छात्रों को कम सोने की दे चुका क्लासेज?

वे अब तक करीब 2100 छात्रों को कम सोने की क्लासेज दे चुके हैं। उनका कहना है कि कम सोकर भी स्वस्थ रह सकते हैं। वह कम सोने के फायदों के बारे में भी बताते हैं साथ ही कम सोने में पूरी मदद करते हैं। होरी ने कहा, "जब तक आप स्पोर्ट्स और एक्सरसाइज कर रहे हैं तब तक आपको कोई तकलीफ नहीं होगी। खाना खाने से एक घंटे पहले कॉफी पीना भी इसमें मददगार साबित होगा। साथ ही इससे नींद और थकान दोनों कम होती है।"

हीरो की दिनचर्या पर शो

जापान के योमियूरी टीवी ने होरी की दिनचर्या पर एक शो भी किया था। जिसमें उन्होंने 3 दिन तक होरी के पूरे दिन की वर्किंग को रिकॉर्ड किया था। जिसमें पता चला था कि वे एक दिन में सिर्फ 26 मिनट के लिए सोए थे। होरी का कहना है कि कई घंटों की नींद से ज्यादा जरूरी अच्छी नींद लेना है। अगर हम कुछ समय के लिए भी अच्छे से सो सकते हैं तो लंबी नींद की जरूरत नहीं पड़ती।

कम सोने से याददाश्त कमजोर होने का खतरा

डॉक्टरों का कहना है कि एक आम इंसान के लिए रोजाना 6-8 घंटों की नींद लेना जरूरी है। इससे दिमाग और शरीर की थकान मिटने के साथ-साथ अगले दिन के लिए तैयार होने में मदद मिलती है। साथ ही इससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

डॉक्टर्स के मुताबिक, बेहद कम समय की नींद लेना हर व्यक्ति के लिए सही नहीं है। इसके कई साइड अफेक्ट्स भी हो सकते हैं। ज्यादा समय तक नींद न लेने की वजह से याददाश्त जाने, इम्यूनिटी कमजोर होने और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा होता है।

Created On :   2 Sept 2024 1:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story